जनसुनवाई में एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं शिकायतों के निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, लापरवाही बरतने पर दी सख्त हिदायत

जनसुनवाई में एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

शिकायतों के निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, लापरवाही बरतने पर दी सख्त हिदायत

जौनपुर। आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान और उन्हें न्यायोचित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। एसपी ने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान एसपी ने फरियादियों की समस्याओं की जानकारी लेते हुए उनके प्रभावी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारी शिकायतों की गंभीरता को समझते हुए मौके पर आवश्यक जांच कराएं और पीड़ितों को न्यायोचित सहायता उपलब्ध कराएं।

उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। जनसुनवाई का उद्देश्य पीड़ितों को उनकी शिकायतों के समाधान के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना और पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास मजबूत करना है।

Previous articleसात पुलिस अधिकारियों को भावभीनी विदाई, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने फूल-माला पहनाकर किया सम्मानित पुलिस लाइन के व्हाइट हाउस में हुआ समारोह, नई जिम्मेदारियों के लिए दी शुभकामनाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here