गणेश चतुर्दशी और बरावफात के लिए पीस कमेटी बैठक, डीएम और एसपी ने दिए निर्देश

 गणेश चतुर्दशी और बरावफात के लिए पीस कमेटी बैठक, डीएम और एसपी ने दिए निर्देश

संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने आगामी त्योहारों गणेश चतुर्दशी और बरावफात के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में संयुक्त रूप से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की। इस बैठक में शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने के लिए संबंधित अधिकारियों और समिति सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 

जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सभी से त्योहारों को परंपरागत और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करें, भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करें और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयारी रखें। साथ ही, उन्होंने ग्राम प्रधानों, गणमान्य नागरिकों और धार्मिक नेताओं से आपसी भाईचारा बनाए रखने में सहयोग की अपील की। 

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने और सोशल मीडिया पर अफवाहों पर नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि धार्मिक जुलूस और आयोजनों को निर्धारित मार्गों व समय पर ही संपन्न कराया जाए। ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग शासन की गाइडलाइंस के अनुसार हो। किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले कृत्यों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। 

बैठक में उपस्थित समिति सदस्यों ने शांति बनाए रखने और प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। यह बैठक त्योहारों के दौरान जिले में शांति और सद्भाव सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रही।

Previous articleवृद्धजनों के विधिक अधिकारों पर जागरूकता शिविर, निःशुल्क सहायता की दी गई जानकारी
Next articleत्योहारों के लिए शांति एवं सद्भावना समिति की बैठक 1 सितंबर को

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here