एसडीएम सदर का सख्त निर्देश- लेखपाल जल्द कराएं जमीनों की रजिस्ट्री, विरासत गलियारे में अड़चन बर्दाश्त नहीं

एसडीएम सदर का सख्त निर्देश- लेखपाल जल्द कराएं जमीनों की रजिस्ट्री, विरासत गलियारे में अड़चन बर्दाश्त नहीं

गोरखपुर। एसडीएम सदर दीपक कुमार गुप्ता ने लेखपालों को सख्त निर्देश दिए कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन कर विरासत गलियारा, असुरन-पिपराइच फोरलेन, हार्बर्ट बांध, एचएन सिंह चौराहा-हड़हवा फाटक, और बालापार टिकरिया मार्ग के चौड़ीकरण के लिए जमीनों की रजिस्ट्री जल्द से जल्द पूरी करें। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लेखपालों की लापरवाही पर नाराजगी

एसडीएम ने बैठक में कहा कि कुछ लेखपाल मकान मालिकों और किरायेदारों के विवादों में उलझकर रजिस्ट्री प्रक्रिया में कोताही बरत रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को रोजाना लेखपालों के साथ समीक्षा करने और प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। विरासत गलियारे में शामिल दुकानों के मालिकों से रजिस्ट्री जल्द कराने को कहा गया।

मकान मालिक-दुकानदार विवाद बने रुकावट

विरासत गलियारे के लिए चिह्नित दुकानों में कुछ किरायेदार दुकान खाली करने को तैयार नहीं हैं। कई मकान मालिक और दुकानदार कोर्ट का सहारा लेकर प्रक्रिया में अड़चन डाल रहे हैं। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि कोर्ट में चल रहे विवादों के बावजूद दोनों पक्षों के दस्तावेजों की जांच कर पात्र व्यक्तियों को मुआवजा देकर रजिस्ट्री पूरी की जाएगी।

विरासत गलियारा समय पर होगा पूरा

एसडीएम दीपक कुमार गुप्ता ने जोर देकर कहा कि विरासत गलियारा परियोजना में किसी भी तरह की अड़ंगेबाजी बर्दाश्त नहीं होगी। सभी बाधाओं को दूर कर यह परियोजना समय पर पूरी होगी। उन्होंने लेखपालों को चेतावनी दी कि दायित्वों में लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

Previous articleराष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए बैठक, निस्तारण पर जोर
Next articleजालसाजी की साजिश: 37 लाख की जमीन पर सिर्फ 12 लाख देकर ठग लिया मालिकाना हक!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here