खबर का हुआ असर लगाया गया ट्रांसफार्मर
ट्रांसफार्मर जलने से अंधेरे में डूबा नेवास नामक खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था जिस खबर को प्रशासन ने संज्ञान लेकर के ट्रांसफार्मर तत्काल दुरुस्त कराया और लोगों ने राहत की सांस ली।
उत्तर प्रदेश गोरखपुर/गिडा
विगत दिनों भीसड़ गरमी के कारण पिपरौली ब्लाक स्तिथ नेवास गांव का ट्रांसफार्मर जल गया था जिसकी वजह से गांव अंधेरे में डूब गया था गांव के युवा समाजसेवी मानवेन्द्र शाही (बंटू) ने इस प्रकरण को बिजली विभाग के संज्ञान में प्रमुखता से पहुचाया उसके बाद बिजली विभाग की तरफ से भी बड़ी पहल की गई और 24 घण्टे के अंदर ट्रांसफार्मर नेवास गांव में लगवा दिया गांव में फिर से रोशनी आने से ग्रामवासी बेहद खुश हैं। गांव के रमेन्द्र सिंह, सन्तोष यादव, दिनेश विश्वकर्मा, हरिनाथ, सूरज प्रताप सिंह, बीपी सिंह, विजय बालू, संजय, हृदेश, दीपक गुप्ता, बलिराम माथुर, राजेश शर्मा, आदि ने समाजसेवी मानवेन्द्र शाही जी का आभार प्रकट किया है।















