एटीएम कार्ड बदलकर निकालने वाला आरोपित गिरफ्तार

एटीएम कार्ड बदलकर निकालने वाला आरोपित गिरफ्तार

 

उत्तर प्रदेश गोरखपुर से खबर है कि

एटीएम कार्ड बदल कर रुपये निकालने के आरोपित अविनाश कुमार पुत्र चन्द्रभूषण निवासी ग्राम कोठा थाना खजनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसको पुलिस काफी दिनों से खोजबीन कर रही थी साथ ही उसके पास से एक डिजायर कार, दो एटीएम कार्ड, एक आधार कार्ड और खुद का 8,600 रुपये नगदी बरामद किया है।

चौरीचौरा थाने में पीड़ित ने 18 जून को केस दर्ज कराया था। आरोप था कि भोपा बाजार से एचडीएफसी के एटीएम से वह पैसा निकालने गया था। मदद के नाम पर जालसाज से एटीएम कार्ड बदल लिया और खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से अभियुक्तगणों द्वारा प्रयोग में लाई गई कार को पुलिस ने पहचान करने के बाद अभियुक्तगणों की पहचान कर ली। खजनी थाने की पुलिस की मदद से आरोपित अविनाश कुमार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Previous articleकाम करने के दौरान गड्ढे में गिरा युवक इलाज के दौरान मौत
Next articleखबर का हुआ असर लगाया गया ट्रांसफार्मर 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here