बाइक लूट की झूठी सूचना से पुलिस सतर्क, जांच में खुला सच

 बाइक लूट की झूठी सूचना से पुलिस सतर्क, जांच में खुला सच

 

संतकबीरनगर: बेलहर क्षेत्र के जंगल बेलहर के पास अपाची बाइक सवार बदमाशों द्वारा बाइक लूट की सूचना ने पुलिस को सकते में डाल दिया। शनिवार रात करीब 8:30 बजे डायल 112 पर मिली शिकायत के बाद एएसपी, सीओ सर्वदवन सिंह और एसओ श्याम मोहन ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और गहन पूछताछ से लूट की सूचना झूठी निकली। जांच में पता चला कि बाइक सवार ने एक युवक को धक्का मारा और बाइक छोड़कर भाग गया, जिसे गांववाले उठा ले गए।

गोपालपुर निवासी 25 वर्षीय राम लखन पुत्र भोला प्रसाद ने बताया कि वह ससुराल भटपुरवा, टोला चैनपुरवा से बाइक पर लौट रहे थे। जंगल बेलहर के पास तीन अपाची सवार बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर गिराया और बाइक लूट ली। पुलिस ने दुर्गा मंदिर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, जिसमें तीन युवक बाइक से गांव की ओर जाते दिखे। जांच में बाइक जंगल बेलहर के महेश निषाद के घर मिली।

महेश ने बताया कि वह, मनोज और राजू पैदल लौट रहे थे, तभी बाइक सवार ने उन्हें धक्का मारा। चालक बाइक छोड़कर भाग गया, और मामूली रूप से घायल महेश ने दोस्तों की मदद से बाइक घर ले गए। राम लखन ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने जय प्रकाश की बाइक उधार ली थी। सीओ सर्वदवन सिंह ने कहा कि झूठी सूचना देने पर राम लखन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की त्वरित जांच ने सच उजागर कर भ्रम की स्थिति खत्म की। 

Previous articleIPS पिता की बर्खास्तगी को वकील बेटी ने कोर्ट में पलटा, सिपाही बहाल।
Next articleरेलवे में नौकरी पाकर सिपाही ने छोड़ी वर्दी, एसपी को सौंपा त्यागपत्र।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here