यूनिवर्सिटी चौराहे पर डंपर हादसा: स्कूटी सवार महिला की मौत, ट्रैफिक लापरवाही पर सवाल।

यूनिवर्सिटी चौराहे पर डंपर हादसा: स्कूटी सवार महिला की मौत, ट्रैफिक लापरवाही पर सवाल।

 

गोरखपुर।। यूनिवर्सिटी चौराहे पर रविवार की सुबह 11:30 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक डंपर ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। इस हादसे में  जानकारी के अनुसार खोराबार निवासी अन्नपूर्णा (56) की मौत हो गई, जबकि उनके पति हरिशंकर प्रजापति जो पोस्ट ऑफिस में कर्मचारी हैं को हल्की चोटें आईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद चौराहे पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने खुलवाया। स्थानीय लोगों ने इसे ट्रैफिक और पुलिस विभाग की लापरवाही करार दिया। उनका कहना है कि डंपर का शहर में प्रवेश समयबद्ध नियमों सुबह 7:00 से 10:30 बजे और शाम 5:00 से 11:00 बजे के बीच प्रतिबंध के उल्लंघन से यह हादसा हुआ। दोपहर के व्यस्त घंटों में डंपर की मौजूदगी सवाल खड़े करती है क्या उसे अनुमति थी? यदि नियमों का पालन होता, तो यह हादसा और एक कीमती जान बच सकती थी।

Previous articleरायबरेली में फाइलेरिया मुक्ति अभियान शुरू, आठ ब्लॉकों में दवा वितरण।
Next articleगोरखपुर में अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर की कार्रवाई: सावधानियां और अपील

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here