गोरखपुर: 29 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण, जनहित में SSP के सख्त निर्देश।
गोरखपुर। जनपदीय स्थापना बोर्ड की बैठक के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर 28 उपनिरीक्षकों और एक महिला आरक्षी का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। यह कदम पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करने, कार्यकुशलता बढ़ाने और जनसेवा को प्रभावी बनाने के लिए उठाया गया है। सभी अधिकारियों को नए स्थानों पर तत्काल जिम्मेदारी संभालने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
प्रमुख स्थानांतरण में उ.नि. ब्यूटी सिंह को पुलिस लाइन से महिला थाना, उ.नि. त्रिभुवन राम और सरफराज अहमद को गीडा थाना, उ.नि. आदित्य सिंह और मनोज कुमार राय को गोला थाना, उ.नि. धर्मदेव चौधरी को कैंट थाना, उ.नि. जयराम यादव और रामदयाल यादव को खजनी थाना, उ.नि. राममिलन यादव और विनोद यादव को कोतवाली थाना, उ.नि. मनीष यादव को स्वाट से सर्विलांस सेल, और म.आ. शालिनी वर्मा को राजघाट थाना से सम्मन सेल भेजा गया है। वहीं, उ.नि. सचिन कुमार, बृजेश यादव, दुर्गेश शुक्ला, नवल किशोर सिंह, अनुप तिवारी, राजवंश सिंह और संतोष कुमार सिंह को विभिन्न थानों से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।
यह स्थानांतरण अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा और पुलिस प्रशासन में अनुशासन को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ने सभी अधिकारियों को जनहित में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।















