बेलीपार पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को दबोचा, 31 लाख के आभूषण और 45 किलो गांजा बरामद।

बेलीपार पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को दबोचा, 31 लाख के आभूषण और 45 किलो गांजा बरामद।

 

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) राजकरन नय्यर के निर्देश पर बेलीपार पुलिस ने चोरी और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लगभग 31 लाख रुपये कीमत के चोरी के आभूषण, 1,04,616 रुपये नकद, 45 किलोग्राम अवैध गांजा और अन्य सामान बरामद किया है।

बेलीपार थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ शातिर अपराधी चोरी की वारदातों और मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय हैं। इसके आधार पर गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर दोनों अभियुक्तों को धर दबोचा। पूछताछ में उन्होंने चोरी और गांजा तस्करी की कई वारदातों को अंजाम देना कबूल किया। बरामद आभूषणों में सोने-चांदी के जेवर शामिल हैं, जो विभिन्न चोरियों से संबंधित बताए जा रहे हैं।

SSP राजकरन नय्यर ने बताया कि यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, और उनके आपराधिक नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। पुलिस अन्य संलिप्त अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। इस सफलता के लिए बेलीपार पुलिस टीम की सराहना की गई है।

Previous articleगोरखपुर: 29 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण, जनहित में SSP के सख्त निर्देश।
Next articleराज्यपाल आनंदीबेन पटेल के दौरे की तैयारियां जोरों पर, पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here