जर्जर स्कूल की छत गिरी, छात्र विक्रम गंभीर रूप से घायल, प्रधानाध्यापिका निलंबित।

जर्जर स्कूल की छत गिरी, छात्र विक्रम गंभीर रूप से घायल, प्रधानाध्यापिका निलंबित।

 

गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र के चरगांवा ब्लॉक अंतर्गत बालापार प्राथमिक विद्यालय में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। कक्षा पांच की जर्जर छत का प्लास्टर अचानक टूटकर गिर पड़ा, जिसके मलबे में दबकर 10 वर्षीय छात्र विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गया। बैजनाथपुर टोला भलुअहवा निवासी धीरज और लक्ष्मीना का बेटा विक्रम बेंच पर पढ़ाई कर रहा था, तभी उसके सिर पर मलबा गिरा, जिससे उसका सिर फट गया और वह खून से लथपथ होकर तड़पने लगा।

शिक्षकों ने तत्काल उसे महायोगी गुरु गोरक्षनाथ विश्वविद्यालय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हादसे के बाद विद्यालय में भय का माहौल छा गया। डरे हुए बच्चे कक्षाओं से बाहर निकल आए और शिक्षकों के समझाने के बावजूद अंदर जाने को तैयार नहीं हुए।

शिक्षकों ने बताया कि यह हादसा अचानक नहीं हुआ। 17 जून को विद्यालय के बरामदे की छत और छज्जा भी गिर चुका था, जिसका वीडियो अधिकारियों को भेजा गया था। इसके बावजूद मरम्मत के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। इस लापरवाही का परिणाम विक्रम के गंभीर रूप से घायल होने के रूप में सामने आया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रधानाध्यापिका को तत्काल निलंबित कर दिया और घटना की विभागीय जांच के आदेश दिए। अधिकारियों ने भवन की तकनीकी जांच कराकर शीघ्र मरम्मत का आश्वासन दिया ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें। यह हादसा स्कूलों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी का गंभीर सवाल उठाता है। जानकारीअपडेटकिया जाएगा 

Previous articleरायबरेली में अवैध शराब के खिलाफ सख्ती: 45 लीटर कच्ची शराब जब्त, दो पर कार्रवाई।
Next articleसुलतानपुर में आरटीआई प्रकरणों की समीक्षा: सूचना आयुक्त ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here