चंदापुर थाना दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं जन शिकायतें, त्वरित निस्तारण के कड़े निर्देश

चंदापुर थाना दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं जन शिकायतें, त्वरित निस्तारण के कड़े निर्देश

 

रायबरेली, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने चंदापुर में थाना समाधान दिवस पर जनता की शिकायतें सुनीं। भूमि पर अवैध कब्जा, मारपीट, ग्रामीण चक मार्ग, आपसी रंजिश और महिला उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। डीएम ने अधिकारियों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। 

 

 

उन्होंने जमीनी विवादों को सूचीबद्ध कर राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित करने, मौके पर जांच कर निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा, ताकि फरियादियों को बार-बार भटकना न पड़े। डीएम ने थाना दिवस और भूमि विवाद रजिस्टर की समीक्षा कर दर्ज मामलों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। एसपी ने पुलिस को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ शिकायतों का समाधान करने को कहा। इस अवसर पर तहसीलदार महराजगंज मंजुला मिश्रा सहित पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous articleRO/ARO परीक्षा-2025 के लिए मण्डलायुक्त और डीआईजी ने किया केंद्र का निरीक्षण
Next articleसनसनीखेज अपहरण का खुलासा: पुलिस ने फिल्मी अंदाज में दबोचे तीन अपहरणकर्ता.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here