डीआईजी ने की मासिक अपराध समीक्षा, एसपी को दिए कड़े निर्देश
बस्ती।। पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने शुक्रवार को परिक्षेत्रीय कार्यालय सभागार में सिद्धार्थनगर, बस्ती और संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) के साथ मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी की। डीआईजी ने लंबित अभियोगों के त्वरित निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, गोवध अधिनियम, महिला अपराधों, एससी/एसटी एक्ट के मामलों और शासन की प्राथमिकताओं पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अभियुक्तों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई, धारा 107 बीएनएसएस, गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति जब्तीकरण और पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी पर जोर दिया।
डीआईजी ने आईजीआरएस, एनसीआरपी, पब्लिक ग्रीवांस पोर्टल, सीएम जनता दर्शन और रेंज कार्यालय की शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण, सीएम डैशबोर्ड, सीसीटीएनएस और आईजीआरएस रैंकिंग में सुधार, नाइट पुलिसिंग, कम्युनिटी पुलिसिंग, नियमित पैदल गस्त, बाढ़ राहत कार्ययोजना, सी-प्लान और त्रिनेत्र 2.0 ऐप में डेटा अपडेट, न्यायालय आदेशों का तामीला, पीआरवी 112 रिस्पांस टाइम में सुधार, मृतक आश्रित और चिकित्सा प्रतिपूर्ति पत्रावलियों के निस्तारण तथा आवंटित बजट के उपयोग में आरटीसी को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। गोष्ठी में एसपी सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन, एसपी बस्ती अभिनंदन, एसपी संतकबीरनगर संदीप मीना और परिक्षेत्रीय कार्यालय के शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।















