सीएम योगी का गोरखपुर में जनता दर्शन: 200 लोगों की सुनी समस्याएं, हर पीड़ित को न्याय का भरोसा

सीएम योगी का गोरखपुर में जनता दर्शन: 200 लोगों की सुनी समस्याएं, हर पीड़ित को न्याय का भरोसा

 

गोरखपुर।। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन आयोजित कर लगातार दूसरे दिन करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम खुद लोगों तक पहुंचे, उनकी समस्याएं ध्यान से सुनीं और अधिकारियों को संवेदनशीलता व तत्परता से गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और संतुष्टिपरक समाधान का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता की हर समस्या का निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है और किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

 

सीएम ने सभी को न्याय का भरोसा दिलाया और प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के लिए सौंपा। इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने वालों को उन्होंने भरपूर मदद का आश्वासन दिया और इस्टीमेट प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। जनता दर्शन में बच्चों के साथ पहुंची महिलाओं से मुलाकात के दौरान सीएम ने बच्चों को चॉकलेट देकर प्यार-दुलार किया और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

Previous articleएसपी संदीप कुमार मीना ने परेड का निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों का बढ़ाया हौसला।
Next articleडीआईजी ने की मासिक अपराध समीक्षा, एसपी को दिए कड़े निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here