सावन महाशिवरात्रि: डीएम-एसपी ने सेमराध नाथ धाम में की पूजा, कांवड़ यात्रा की व्यवस्था का लिया जायजा।

सावन महाशिवरात्रि: डीएम-एसपी ने सेमराध नाथ धाम में की पूजा, कांवड़ यात्रा की व्यवस्था का लिया जायजा।

 

भदोही।।

: सावन महाशिवरात्रि मेला व कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिलाधिकारी शैलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बाबा सेमराध नाथ धाम पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और क्षेत्र की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। उन्होंने सीतामढ़ी मंदिर परिक्षेत्र और राष्ट्रीय राजमार्ग-19 की उत्तरी कांवड़ लेन का निरीक्षण कर सुरक्षा व सुविधाओं का जायजा लिया। ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों, कांवड़ शिविरों और स्वास्थ्य कैंपों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

 

लगभग एक लाख श्रद्धालुओं ने मां गंगा में डुबकी लगाकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। डीएम-एसपी ने श्रद्धालुओं का हाल-चाल पूछा और दो बच्चों से संवाद कर उन्हें प्रेरित किया। गंगा घाट पर जलस्तर और बाढ़ की स्थिति का आकलन कर राहत कार्यों की तैयारियों के निर्देश दिए। 

 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने, तत्काल समस्याओं का समाधान करने और हर संभव सहायता प्रदान करने को कहा। इस दौरान डिप्टी आरएमओ देवेंद्र सिंह, तहसीलदार अजय सिंह, जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार, जिला युवा कल्याणकारी दिनेश त्रिपाठी और सेमराधनाथ ग्राम प्रधान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Previous articleनई सुविधाओं का आलम, ग्राहकों के लिए गौरव का तोहफा!
Next article1.62 करोड़ के बिजली निगम घोटाले में फर्जी गारंटी का खुलासा, रिकॉर्ड गायब।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here