पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करेंगे शिक्षा मित्र, पंचायत मित्र और ग्राम सेवक।

पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करेंगे शिक्षा मित्र, पंचायत मित्र और ग्राम सेवक।

 

गोरखपुर।। पंचायत चुनाव की मतदाता सूची को अद्यतन और नए नाम जोड़ने की जिम्मेदारी अब शिक्षा मित्र, पंचायत मित्र और ग्राम सेवकों को सौंपी गई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आशा और सफाई कर्मचारियों को इस कार्य से हटा दिया गया है। इन नए बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को प्रशिक्षण देकर मानक आईडी प्रदान की जाएगी।

 

मंगलवार को तहसील सदर सभागार में 321 पिपराइच और 323 ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सुपरवाइजरों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एसीएम प्रथम/एआरओ 323 ग्रामीण विधानसभा प्रशांत वर्मा और अपर एसडीएम सदर/एआरओ 321 पिपराइच आरती साहू ने की। उन्होंने बताया कि आगामी पंचायत चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर मतदाता सूची तैयार करने की रणनीति बनाई जा रही है। प्रत्येक ग्राम सभा और टोलों में रहने वाली जनता के लिए मतदाता सूची को सटीक और अद्यतन करने का कार्य शुरू होगा।

 

निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, आशा और सफाई कर्मचारियों को मतदाता सूची तैयार करने से अलग रखा गया है। अब यह जिम्मेदारी शिक्षा मित्र, पंचायत मित्र और ग्राम सेवकों को दी गई है। इन्हें प्रशिक्षण के बाद मानक आईडी दी जाएगी। बैठक में सुपरवाइजरों ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और अपने दायित्वों को समझा।

Previous article27 जुलाई को 28 केंद्रों पर होगी RO/ARO प्रारंभिक परीक्षा डीएम ने दिए नकलविहीन व शांतिपूर्ण आयोजन के निर्देश
Next articleगोरखपुर-संतकबीरनगर: सावन शिवरात्रि पर योगी सरकार का अनोखा सम्मान, हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर बरसी पुष्पवर्षा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here