वित्त मंत्री ने रायबरेली में पेंशनर भवन का किया उद्घाटन।
रायबरेली,
वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कलेक्ट्रेट परिसर में नवनिर्मित पेंशनर भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि 17.57 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह भवन पेंशनरों के लिए सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा। सीएसआर फंड से फर्नीचर सहित अन्य सुविधाएं जुटाई गई हैं।
मंत्री ने प्रदेश सरकार की पेंशनर कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि पेंशनरों ने जनपद के विकास में अहम योगदान दिया है। पिछले वर्ष पेंशनर दिवस पर उठी भवन की मांग को पूरा कर इसे पेंशनरों को समर्पित किया गया।
कार्यक्रम में उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, सदर विधायक अदिति सिंह, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, कोषागार निदेशक विजय कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ. भावना श्रीवास्तव, अपर जिला अधिकारी सिद्धार्थ, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार वर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष बुद्धिलाल, पेंशनर एसोसिएशन के बीएन यादव, रविंद्र कुमार श्रीवास्तव, बीएस सक्सेना, दयाराम यादव, आरबी वर्मा सहित अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।















