मंडलायुक्त ने खोला एमडीएम शेड, बांटी पठन सामग्री, अमृत सरोवर का लिया जायजा।

मंडलायुक्त ने खोला एमडीएम शेड, बांटी पठन सामग्री, अमृत सरोवर का लिया जायजा।

 

रायबरेली: लखनऊ मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने शनिवार को रायबरेली के महाराजगंज ब्लॉक में कंपोजिट विद्यालय पाराकलाँ में मनरेगा से निर्मित मिड-डे मील (एमडीएम) शेड का उद्घाटन किया। इस शेड से बच्चों को स्वच्छ और व्यवस्थित भोजन मिलेगा, जिससे विद्यालय की गुणवत्ता में सुधार होगा। शेड में पर्याप्त भंडारण, खाना पकाने और एकीकृत वाश सुविधाएं हैं, जो सुरक्षित और स्वच्छ भोजन सुनिश्चित करेंगी। 

मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के साथ बच्चों को पठन-पाठन सामग्री जैसे पेंसिल बॉक्स, प्रेरक कहानियों की पुस्तकें और चार्ट वितरित किए। उन्होंने विद्यालय में स्मार्ट क्लास सुविधाओं का जायजा लिया और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया। 

इसके बाद, डॉ. जैकब ने ग्राम पंचायत पोखरनी में नवनिर्मित अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। सरोवर की गुणवत्ता की सराहना करते हुए उन्होंने मानसून से पहले जलभराव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने सरोवर परिसर में वृक्षारोपण भी किया, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिला। 

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, उपजिलाधिकारी सचिन यादव, डीसी मनरेगा रवि शंकर पांडेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह, ग्राम प्रधान गीता सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे।

Previous articleमंडलायुक्त ने सुनीं 85 फरियादें, 10 का मौके पर निस्तारण।
Next articleसमाधान दिवस में डीएम की सख्ती, तहसीलदार को फटकार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here