अलविदा की नमाज़ के लिए गोरखपुर पुलिस अलर्ट: एसपी सिटी ने की पैदल गश्त, धर्मगुरुओं को दिया सुरक्षा का भरोसा, सोशल मीडिया पर सख्त नज़र।

अलविदा की नमाज़ के लिए गोरखपुर पुलिस अलर्ट: एसपी सिटी ने की पैदल गश्त, धर्मगुरुओं को दिया सुरक्षा का भरोसा, सोशल मीडिया पर सख्त नज़र।

गोरखपुर 

पवित्र रमज़ान माह के आखिरी जुमे यानी अलविदा की नमाज़ को लेकर गोरखपुर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया है। शुक्रवार को होने वाली नमाज़ के लिए पुलिस अधीक्षक नगर (एसपी सिटी) अभिनव त्यागी ने शहर के प्रमुख इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर स्थिति का जायजा लिया। घंटाघर, पाण्डेयहाता, तुर्कमानपुर, पहाड़पुर, सौदागर मोहल्ला, लाल डिग्गी, गीताप्रेस और घासी कटरा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित की गई। 

एसपी सिटी ने मुस्लिम धर्मगुरुओं से मुलाकात कर उन्हें सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया। इस दौरान सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी, राजघाट थाने के कार्यवाहक प्रभारी राजीव कुमार सिंह, थाना प्रभारी राजघाट सदानंद सिन्हा और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली छत्रपाल सिंह सहित पुलिस टीम मौजूद रही।  

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी या किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा, “पुलिस 24 घंटे सोशल मीडिया पर नज़र रख रही है। सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से नमाज़ अदा करें। जिन मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ होगी, वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।”  

उन्होंने यह भी अपील की कि सड़कों पर वाहन खड़ा कर जाम न लगाया जाए और परंपरागत तरीके से नमाज़ संपन्न की जाए। किसी भी समस्या के लिए पुलिस से तुरंत संपर्क करने की सलाह दी गई, साथ ही यह आश्वासन दिया गया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Previous articleफसल सुरक्षा को प्राथमिकता! गोरखपुर में स्ट्रा रीपर युक्त कमबाइन मशीन पर 15 अप्रैल 2025 तक प्रतिबंध, जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश का बड़ा फैसला।
Next articleगोरखपुर में साइबर अपराध रोकने की मुहिम: पुलिस ने कार्यशाला के जरिए जनता को किया जागरूक, हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत शिकायत करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here