कुशीनगर में सेवा और सुशासन के 8 साल: त्रिदिवसीय प्रदर्शनी का शानदार आगाज
कुशीनगर।।
उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा व सुशासन नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कुशीनगर के बुद्धा पार्क रविंद्रनगर धूस में आयोजित त्रिदिवसीय कार्यक्रम व प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने प्रभारी मंत्री को कुशीनगर पुलिस द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन कराया। इन स्टालों में यातायात, साइबर, महिला शाखा, मिशन शक्ति, वूमेन पावर लाइन 1090, फिल्ड यूनिट, फायर सर्विस, पुलिस आपातकालीन सेवा 112 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 जैसी शाखाओं ने अपने कार्यों व नए कानूनों की जानकारी दी। स्टालों के जरिए जनता को पुलिस सेवाओं, सुरक्षा उपायों, साइबर क्राइम और फोरेंसिक जैसी नई तकनीकों व उपकरणों के बारे में जागरूक किया गया।


















