एसएसपी ने पिपराइच में किया फ्लैग मार्च, ड्रोन से निगरानी। 

एसएसपी ने पिपराइच में किया फ्लैग मार्च, ड्रोन से निगरानी। 

 

गोरखपुर। होली और रमजान के पावन त्योहारों को ध्यान में रखते हुए गोरखपुर पुलिस ने कानून व्यवस्था और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसी कड़ी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. गौरव ग्रोवर ने पिपराइच कस्बे में पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सीओ एलआईयू और भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। इस दौरान ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई, ताकि छतों पर ईंट-पत्थर जैसी संदिग्ध वस्तुओं पर नजर रखी जा सके और अराजक तत्वों पर समय रहते कार्रवाई हो सके।

एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस तैनाती, फ्लैग मार्च और तकनीकी निगरानी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि त्योहारों को शांति और सद्भाव के साथ मनाएं, सोशल मीडिया पर भ्रामक या विवादित पोस्ट से बचें और अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। फ्लैग मार्च में पिपराइच थानाध्यक्ष सहित पुलिस जवान भी मौजूद रहे।

 

Previous articleहोली और रमजान की शांति के लिए कड़ा पहरा: गीडा पुलिस का फ्लैग मार्च और पैदल गश्त। गोरखपुर। होली और रमजान जैसे पवित्र त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए गोरखपुर पुलिस ने अपनी तैयारियों को और मजबूत किया है।
Next articleसड़क सुरक्षा के लिए नई पहल: गोरखपुर में पुलिस और परिवहन कर्मियों को एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटा प्रशिक्षण।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here