होली और रमजान की शांति के लिए कड़ा पहरा: गीडा पुलिस का फ्लैग मार्च और पैदल गश्त। गोरखपुर। होली और रमजान जैसे पवित्र त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए गोरखपुर पुलिस ने अपनी तैयारियों को और मजबूत किया है।

होली और रमजान की शांति के लिए कड़ा पहरा: गीडा पुलिस का फ्लैग मार्च और पैदल गश्त।

गोरखपुर। होली और रमजान जैसे पवित्र त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए गोरखपुर पुलिस ने अपनी तैयारियों को और मजबूत किया है। इसी क्रम में प्रशिक्षु सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आशना चौधरी ने थाना गीडा के पुलिस बल के साथ भड़सार चौराहे पर पैदल गश्त और रूट मार्च का आयोजन किया। इन त्योहारों के मद्देनजर प्रशिक्षु आईपीएस आशना चौधरी, जो गीडा थाने की प्रभारी भी हैं, ने अपराधियों में खौफ पैदा करने और अपराध पर कड़ी नजर रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया। उनका लक्ष्य न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना है, बल्कि आमजन में सुरक्षा और विश्वास का भाव जागृत करना भी है।
इस फ्लैग मार्च और पैदल गश्त के दौरान इंस्पेक्टर विजय सिंह (चौकी प्रभारी, भड़सार विशाल राय ), वरिष्ठ उप-निरीक्षक (एसएसआई) अभिनव मिश्रा, दरोगा सर्वेश सिंह , दरोगा आंचल, कांस्टेबल संदीप निषाद, पंकज कुमार, अंकित सहित गीडा थाने की भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही। पुलिस बल ने क्षेत्र में संवेदनशील स्थानों पर पैनी नजर रखी और लोगों को त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता या अप्रिय घटना को रोका जा सके।
प्रशिक्षु एएसपी आशना चौधरी ने बताया कि त्योहारों के मौके पर पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त, फ्लैग मार्च और निगरानी के जरिए अपराधियों पर नकेल कसी जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस दौरान पुलिस बल ने न केवल सड़कों पर मार्च किया, बल्कि लोगों से संवाद भी स्थापित किया, ताकि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ सके।

Previous articleयातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई।
Next articleएसएसपी ने पिपराइच में किया फ्लैग मार्च, ड्रोन से निगरानी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here