प्रतिभा का सम्मान: आइडियल कंप्यूटर अकादमी के छात्र-छात्राओं को मिला पुरस्कार।
संतकबीरनगर: धनघटा थाना क्षेत्र के लोहरैया टाडा चौराहे पर स्थित आइडियल कंप्यूटर अकादमी के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। धनघटा हैसर नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीलमणि ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृतिचिन्ह प्रदान किए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी संजय पाठक भी मौजूद रहे।
अपने संबोधन में नीलमणि ने कहा, “ईमानदारी से पढ़ाई करने वाला हर विद्यार्थी अपने लक्ष्य को हासिल कर सकता है।” संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर अशोक धवन ने बताया कि सोनम सिंह ने प्रथम, काजल निगम ने द्वितीय, भाग्यश्री पांडे ने तृतीय और निर्मला पांडे ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही लगभग 40 छात्र-छात्राओं को स्मृतिचिन्ह से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में संतोष पाल, रमेश दुबे, दिनेश चंद्र राय, बलवंत पांडे, प्रमोद गोस्वामी, सुनील राय, अश्वनी पांडे, बृजेश मिश्रा, आशुतोष पांडे, अखिलेश यादव सहित दो दर्जन स्थानीय पत्रकार, तीन न्याय पंचायतों के प्रधान, बीडीसी और कोटेदार उपस्थित रहे।















