बस्ती में भीषण सड़क हादसा: नेशनल हाईवे पर कंटेनर-कार टक्कर में 5 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल।

बस्ती में भीषण सड़क हादसा: नेशनल हाईवे पर कंटेनर-कार टक्कर में 5 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल।

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नगर थाना क्षेत्र के गोटवा टाटा एजेंसी के पास नेशनल हाईवे पर एक कंटेनर और हेक्सा कार की भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। 

हादसा 10 मार्च 2025 को सुबह करीब 7 बजे हुआ। कंटेनर बस्ती से अयोध्या की ओर जा रहा था। अचानक लेन बदलने के दौरान उसकी टक्कर सामने से आ रही हेक्सा कार से हो गई।  

इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी कलवारी, थाना अध्यक्ष नगर और फुटहिया चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य जारी है। पुलिस ने यातायात को सुचारु कर क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखी है।  जानकारी के अनुसार, लखनऊ-गोरखपुर फोरलेन पर बस्ती के नगर थाना क्षेत्र के गोटवा के पास सोमवार सुबह लाइन बदल रहे कंटेनर में लग्जरी कार की टक्कर हो गई। 

कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि बस्ती की तरफ जा रहा कंटेनर अचानक लाइन बदलने लगा। तभी सामने से आ रही कार की भीषण टक्कर हो गई। 

कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार लोग भी बुरी तरह से दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह से वाहन को काटकर कार से अंदर से लोगों को निकाला। पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

हादसे के बाद हाईवे पर दोनों लाइन में जाम लग गया। मृतकों में एक की पहचान हो पाई है जो कार का चालक है। ड्राइवर प्रेम खोराबार थाना क्षेत्र जनपद गोरखपुर के तरकुलही जसोपुर का रहने वाला है। कार सवार सभी लोग गुजरात से बिहार और गोरखपुर जा रहे थे।

 

पूरी खबर जल्द अपडेट की जाए

Previous articleप्रतिभा का सम्मान: आइडियल कंप्यूटर अकादमी के छात्र-छात्राओं को मिला पुरस्कार।
Next articleशांति और भाईचारे के रंगों के साथ मनाएं होली का त्योहार – ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट”l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here