कुश्ती से लेकर आर्म रेसलिंग तक: डीआईजी ने बांटे पुरस्कार।

कुश्ती से लेकर आर्म रेसलिंग तक: डीआईजी ने बांटे पुरस्कार।

संतकबीरनगर, आज कांशीराम डिस्ट्रिक्ट स्टेडियम में आयोजित गोरखपुर जोन की अंतरजनपदीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता-2025 का समापन आज धूमधाम से हुआ। डीआईजी बस्ती परिक्षेत्र दिनेश कुमार और एसपी संतकबीरनगर सत्यजीत गुप्ता ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस प्रतियोगिता में कुश्ती, बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग और आर्म रेसलिंग में जोन के 9 जनपदों से 186 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड लखनऊ के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों के निर्णायकों ने अहम भूमिका निभाई। विजेताओं में कुश्ती (पुरुष) में गोण्डा, कुश्ती (महिला) में संत कबीर नगर, बॉक्सिंग (पुरुष) में बस्ती, बॉक्सिंग (महिला) में संत कबीर नगर, बॉडी बिल्डिंग (पुरुष) में सिद्धार्थनगर, बॉडी बिल्डिंग (महिला) में बहराइच, आर्म रेसलिंग (पुरुष) में संत कबीर नगर और आर्म रेसलिंग (महिला) में सिद्धार्थनगर ने चल वैजयंती हासिल की। समापन समारोह में खिलाड़ियों का उत्साह और जोश देखते ही बनता था।

 

Previous articleरंग, नमाज और शांति: डीआईजी की तैयारी।
Next articleकचरी फैक्ट्री में गंदगी का खुलासा, सैंपल जांच के लिए भेजे गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here