सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करने छात्र-छात्राएं हुए पुरस्कृत।

सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करने छात्र-छात्राएं हुए पुरस्कृत।

 

विद्यालय के एमडी डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी ने निदेशका सविता चतुर्वेदी के साथ छात्र-छात्राओं को तरह-तरह के पुरस्कार देते हुए किया पुरस्कृत

– विद्यालय परिवार से पुरस्कार पाकर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे

संतकबीरनगर:- जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर विविध कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को आज विद्यालय परिवार ने तरह-तरह के पुरस्कार देकर उनका हौसला अफजाई किया विद्यालय परिवार से पुरस्कार पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। जिले के सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में बीते दिनों वार्षिकोत्सव के अवसर पर कार्यक्रम में हजारों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था छात्र-छात्राओं के विविध प्रदर्शन को देखते हुए विद्यालय परिवार ने जहा वार्षिकोत्सव के अवसर पर नगदी पुरस्कार देते हुए सम्मानित किया था वही आज छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने सविता चतुर्वेदी के साथ छात्र-छात्राओं को तरह-तरह के पुरस्कार देते हुए छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया। विद्यालय परिवार से पुरस्कार पाकर जहां छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे वहीं छात्र-छात्राओं ने अपने विद्यालय प्रबंधन तंत्र के प्रति आभार व्यक्त किया। पुरस्कार वितरण के दौरान डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को समय-समय पर सभी प्रकार की एक्टिविटी कराई जाती है जिससे छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़े इसी क्रम में वार्षिकोत्सव के दिन छात्र-छात्राओं ने विविध प्रस्तुति करते हुए बेहतर कार्यक्रम के माध्यम से कार्यक्रम को सफल बनाया था जिसको लेकर आज छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।इस दौरान निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने कहा की वार्षिकोत्सव के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को आज पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है पुरस्कार देने का मकसद सिर्फ इतना है कि जिससे छात्र-छात्राएं आगे होने वाले कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सके।इस दौरान प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव , वरिष्ट शिक्षक शरद त्रिपाठी,नितेश द्विवेदी, ,अर्चना सिंह ,आरती चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Previous articleसूर्या कैंपस में पूर्व सपा महासचिव नित्यानंद यादव का मना 46 वा जन्मदिन, डा उदय ने दी बधाई।
Next articleसैम पब्लिक स्कूल में बच्चों की प्रतिमा को सराहा गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here