सूर्या कैंपस में पूर्व सपा महासचिव नित्यानंद यादव का मना 46 वा जन्मदिन, डा उदय ने दी बधाई।
– बचपन के मित्र से गले मिलकर और केक खिला कर डा उदय ने उनके बेहतर स्वास्थ्य की किया कामना
– सपा के पूर्व जिला महासचिव और प्रदेश सचिव को उनके समर्थकों ने जगह जगह केक खिला कर किया उज्जवल भविष्य की कामना
संतकबीरनगर।जिला मुख्यालय पर स्थित सूर्या कैंपस में शनिवार को युवा समाजवादी योद्धा नित्यानंद यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सूर्या ग्रुप के चेयरमैन एवम् जिले में समाजसेवा के स्तंभ डा उदय प्रताप चतुर्वेदी ने अपने बाल सखा को गले लगाकर उनके दीर्घायु होने की कामना किया। पूर्व सपा महासचिव शनिवार की सुबह के बाद जिला मुख्यालय स्थित सूर्या संस्थान के परिसर में पहुंचे। जहां श्री यादव के जन्मदिन का समारोह आयोजित था। सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी और अन्य लोगों के साथ अपने 46 वे जन्मदिन का केक काटा। डा चतुर्वेदी ने उन्हें गले लगाकर उनके दीर्घायु होने की कामना किया। जन्मदिन समारोह में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए डा उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि जमीनी स्तर पर संघर्ष करके नित्यानंद यादव ने राजनीति में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है। उन्होंने समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने को अपना मूलमंत्र बनाया। डा चतुर्वेदी ने नित्यानंद यादव के 46 वे जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें भविष्य में निष्ठा पूर्वक अपने लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ने की सलाह भी दिया। सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी से मिले इस प्यार और सम्मान से अभिभूत नित्यानंद यादव ने कहा कि बचपन से ही उन्हें डा उदय प्रताप चतुर्वेदी जी का प्रेम और स्नेह मिलता रहा है। मेरे हर संघर्ष में डा चतुर्वेदी ने बड़े भाई की तरह स्नेह दिया है। उन्होंने कहा की उनसे लगातार मिल रहे आशीर्वाद और मार्गदर्शन के चलते ही समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने की कोशिश कर रहा हूं। श्री यादव ने डा उदय से बेहतर भविष्य के लिए आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान नितेश द्विवेदी, चिंतामणि उपाध्याय, सूर्यभान यादव प्रवीण उपाध्याय, लल्लन यादव शंकर यादव,पिंटू गोस्वामी,सहित तमाम लोगों ने बधाई दिया।















