डॉ. की पत्नी ने गोली मारकर की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर जिले एक नामचीन डॉक्टर की पत्नी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। डा. एसके खान की पत्नी एक दिन पूर्व लखनऊ से घर आई थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

डुमरियागंज के अस्पताल में तैनात हैं डॉ. एसके

डॉक्टर एसके खान सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज के अस्पताल में तैनात हैं। वहीं बताया जा रहा है कि 1 दिन पूर्व पत्नी लखनऊ से घर आई थी। हालांकि गोली मारकर आत्महत्या क्यों की। इसका अभी तक कुछ कारण स्पष्ठ नहीं हो सका है।

वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि किसी बात को लेकर पति और पत्नी में कुछ कहासुनी हुई थी। जिसके बाद वो यह कदम उठा ली।

बेड पर खून से लथपथ पड़ा था शव

संतकबीर नगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के बंजरिया निवासी डॉक्टर एसके खान की पत्नी गुड़िया ने गुरुवार को सुबह में अपने कमरे में पति के लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस कमरे में बेड पर डॉक्टर की पत्नी का शव खून से लथपथ पड़ा था। वहीं मौके रिवाल्वर मिला है। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।घटनास्थल पर पहुंचे एसपी सत्यजीत गुप्ता ने घटना में सभी बिंदुओं पर कोतवाली पुलिस को जांच करने का निर्देश दिए हैं।

Previous articleउत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला
Next articleगोरखपुर माफिया अजीत शाही ने कोर्ट में किया सरेंडर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here