लखनऊ :- उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है. राज्य के अधिकांश हिस्से में गर्मी जहां अपने प्रचंड तेवर दिखा रही है और लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है,
वहीं पश्चिमी यूपी और कुछ अन्य स्थानों पर धूल भरी आंधी और बारिश की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिली है.
धूल के गुबार की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.
इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई.
शुक्रवार को भी इसी तरह का मौसम रहने के आसार हैं. 22 और 23 मई को राज्य के अधिकांश हिस्से में मौसम के परिवर्तन के कारण बारिश की संभावना है.















