एमडी डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने हरी झंडी दिखाकर शीतकालीन शैक्षणिक भ्रमण टूर को किया रवाना
ऐतिहासिक स्थलों को जानने टूर पर निकले सूर्या के नौनिहाल
संतकबीरनगर- जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल के नौनिहालों का जत्था ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण पर निकला।सुरक्षा और खाने-पीने के बेहतर इंतजाम के साथ शिक्षकों की टीम छात्रों को लेकर रवाना हुई।सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने टूर जा रही बसों को हरी झंडी दिखाकर यात्रा की मंगलकामनाएं दी।
जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल के प्ले-वे से यूकेजी तक के छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण आज से शुरु हुआ।छात्रों के साथ टूर पर जा रहे स्कूल के शिक्षकों की टीम उन्हें ऐतिहसिक स्थलों के महत्व की जानकारी देने के साथ ही उनके खाने पीने और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम करेंगे।छात्रों को टूर पर रवाना करते हुए एमडी डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि शैक्षणिक टूर के जरिए छात्रों को ऐतिहासिक और पौराणिक स्थलों के विषय में जानने का मौका मिलता है।जिससे उन्हें प्रेरणा के साथ मनोरंजन का अवसर भी मिलता है।उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ टूर पर जा रहे शिक्षक,छात्रों की सुविधाओं का खयाल रखेंगे।साथ ही उन्हें उन स्थलों से परिचय भी कराएंगे जो देश की विरासत संजोए हुए हैं।उन्होने कहा कि अगले चरण में स्कूल के अन्य कक्षाओं के छात्रों को टूर पर जाने की रुपरेखा भी तैयार की गयी है । इस दौरान प्रिंसिपल रविनेश श्रीवास्तव,उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी,नितेश द्विवेदी,आशुतोष पांडेय सहित कई लोग मौजूद रहे।















