कलक्ट्रेट गेट पर घंटों तक महिलाओं ने किया हंगामा।

कलक्ट्रेट गेट पर घंटों तक महिलाओं ने किया हंगामा।

संत कबीर नगर।

भेडौरा-पिकौरा गांव निवासी मोहित की मौत मामले में पुलिस पर लीपापोती करने का आरोप मढ़ते हुए पीड़ित परिजन और काफी संख्या में पहुंची महिलाओं ने कलक्ट्रेट गेट पर करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा किया। इस दौरान महिलाएं जाम लगाने के लिए आगे बढ़ीं, लेकिन पुलिस ने रोक दिया। सूचना पर एएसपी सुशील कुमार सिंह, सीओ सदर अजीत चौहान, सीओ मेंहदावल केशवनाथ, कोतवाल सतीश सिंह, महिला थाना एसओ सरोज शर्मा काफी पुलिस कर्मियों के साथ पहुंच गई। 

पीड़ित पिता लालचंद और मां अनीता का आरोप है कि आरोपियों को स्थानीय पुलिस बचाने में जुटी है। घटना हुए 13 तीन का समय बीत गया और पुलिस अब तक हाथ पर हाथ धरे बैठी है। पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल तक नहीं भेजा। पुलिस ने पीएम रिपोर्ट की कॉपी तक उपलब्ध नहीं कराई। आरोपियों ने ही उसके बेटे को मारा है। आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। जब तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक चुप नहीं बैठेंगे। एएसपी, सीओ, कोतवाल सभी समझाने में लगे रहे। एएसपी ने पीएम रिपोर्ट की कॉपी पीड़ित परिजनों को उपलब्ध कराया। मामले की विवेचना बखिरा एसओ को सौंपे जाने की जानकारी दी। तीन दिन में कार्रवाई दिखने लगी। ऐसा भरोसा दिलाकर पीड़ित परिजनों और ग्रामीणों को समझाया, तब करीब डेढ़ घंटे बाद लोग माने और अपने घर गए।      

—————

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत की वजह हैंगिंग आया है। इस मामले में पीड़ित मां की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पुलिस विवेचना में जुटी है। पीड़ित परिजनों की मांग पर मामले की विवेचना बेलहर थाने से हटा कर बखिरा थाने को स्थानांतरित कर दी गई है। मामले की विवेचना एसओ बखिरा श्याम मोहन को सौंपी गई है। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर विवेचना करके आगे की कार्रवाई करेंगी।  

एसपी संत कबीर नगर

     सत्यजीत गुप्ता,

Previous articleपुलिस पर ऐतबार नहीं, बदली विवेचना।
Next articleएमडी डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने हरी झंडी दिखाकर शीतकालीन शैक्षणिक भ्रमण टूर को किया रवाना ऐतिहासिक स्थलों को जानने टूर पर निकले सूर्या के नौनिहाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here