कोचिंग के लिए निकली किशोरी हुई लापता।
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र एक गांव की रहने वाली किशोरी कोचिंग के लिए घर से निकली और लापता हो गई। पीड़ित पिता का आरोप है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी 15 नवंबर को दोपहर तीन बजे कोचिंग के लिए घर से निकली। शाम तक बेटी घर वापस नहीं आई। बेटी की तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चला। शाम साढ़े पांच बजे बेटी ने फोन करके बताया कि उसे खोजना मत, वह कहीं जा रही है। रात साढ़े ग्यारह बजे उसका काल आया, लेकिन आवाज साफ नहीं आई। उसे संदेह के उसी नंबर से बेटी ने भी काल किया था। उसके बाद से बेटी का पता नहीं चला। एसएसआई राजेश दूबे ने बताया कि किशोरी के लापता होने के संबंध में गुमशुदगी दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।















