होटल में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपी किशोर अभिरक्षा में आया।
संतकबीरनगर।
गोरखपुर जिले के सहजनवा के एक होटल में ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपी किशोर सोमवार को पुलिस की अभिरक्षा में आया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और कार्रवाई की प्रक्रिया पूर्ण करके उसे बाल सुधार गृह बस्ती भेज दिया।
पीड़ित मां का आरोप है कि उसकी 17 वर्षीय बेटी को गांव का एक युवक अपनी मां और दो लड़कियों की मदद से 25 अक्तूबर 2024 को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। आरोप है कि करीब तीन दिन बाद उसकी बेटी को बेसुध हाल में गांव के बाहर लाकर आरोपी युवक छोड़कर चला गया। उसकी बेटी घर पहुंचते ही रोने लगी। बेटी ने बताया कि उक्त लोग आरोपी युवक के साथ उसे सहजनवा के एक होटल के पास ले जाकर छोड़ दिए। युवक उसे खाना खिलाने के बहाने होटल में ले गया और कमरा बुक किया। उसे खाने में कुछ मिलाकर खिला दिया। आरोपी युवक दुष्कर्म करके फोटो, वीडियो बना लिया। कुछ दिन बाद ही उक्त लोग आरोपी युवक के माध्यम से अश्लील फोटो उसकी बेटी की मोबाइल पर भेजने लगे। पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरु की। विवेचक इंस्पेक्टर क्राइम रामेश्वर यादव ने बताया कि आरोपी किशोर को अभिरक्षा में लिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया गया। उसके बाद आरोपी को बाल सुधार गृह बस्ती भेज दिया गया। मामले की विवेचना प्रचलित है।















