शादी का झांसा देकर विधवा भाभी से बनाया शारीरिक संबंध,गर्भ ठहरने पर मुकरा,    पति और दो मासूम बच्चों के साथ राय बरेली में रहती थी महिला।

शादी का झांसा देकर विधवा भाभी से बनाया शारीरिक संबंध,गर्भ ठहरने पर मुकरा,

   पति और दो मासूम बच्चों के साथ राय बरेली में रहती थी महिला

    – आठ मार्च 2023 को सड़क दुर्घटना में पति की हो गई थी मौत 

    – आरोप है कि पति के छोटे भाई ने शादी का झांसा देकर बनाया संबंध

    – पुलिस ने आरोपी देवर पर दर्ज किया दुष्कर्म का केस  

———————————————————-

संतकबीरनगर.

धनघटा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विधवा महिला से शादी का झांसा देकर उसके सगे देवर ने शारीरिक संबंध बना लिया। वर्तमान में महिला नौ माह की गर्भवती है। आरोप है कि अब आरोपी देवर ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। ऐसा आरोप लगाते हुए सोमवार की देर शाम पीड़ित महिला ने आरोपी देवर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया।  

पीड़ित महिला का आरोप है कि वह अपने पति के साथ राय बरेली में रहती थी। आठ मार्च 2023 को दुर्घटना में उसके पति की मौत हो गई। पति से पैदा दस साल का बेटा और आठ वर्ष की बेटी है। उसके पति का सबसे छोटा अविवाहित भाई भी राय बरेली में ही रहता था। आरोप है कि आरोपी देवर सहानुभूति व लगाव दिखाते हुए उसे शादी का झांसा दिया। पति की मृत्यु के बाद आरोपी देवर शादी की बात करते हुए उससे शारीरिक संबंध बना लिया। वह भी शादी की बात पर सहमति दी। वह वर्तमान में नौ महीने की गर्भवती है और विवाह पंजीकरण अधिकारी संतकबीरनगर के समक्ष परिवाद प्रस्तुत करने के बाद अपने सगे भाई के उकसाने पर आरोपी देवर ने शादी से इनकार कर दिया। जिससे वह बेसहरा हो गई और नाबालिग बच्चों को लेकर दर-दर भटकने को विवश है। आरोपी देवर के भाई उसे जानमाल की धमकी दे रहे है और किसी कीमत पर शादी नहीं होने देने की बात कह रहे है। SHO अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी देवर पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है।

Previous article50 शैय्या के अस्पताल का रजिस्ट्रेशन 5 वर्ष के लिए किए जाने पर चिकित्सकों में खुशी  भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सीएम को दिया धन्यवाद ।
Next articleकोचिंग के लिए निकली किशोरी हुई लापता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here