पेड़ की जड़ के विवाद में पिटाई से वृद्ध पिता की मौत, बेटा घायल।

पेड़ की जड़ के विवाद में पिटाई से वृद्ध पिता की मौत, बेटा घायल।

– पीड़ित बेटे ने दूसरे पक्ष के लोगों पर पिता की हत्या करने का मढ़ा आरोप

 – सूचना पर एएसपी,सीओ,कोतवाल ने पहुंच कर जुटाई घटना की जानकारी

 – शांति व्यवस्था के मद्देनजर सतर्कता बरत रही पुलिस

संतकबीरनगर।

कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के नौहट में शुक्रवार की शाम को पेड़ की जड़ को ले जाने के विवाद में कुछ लोगों ने पिता- पुत्र की पिटाई कर दी। पिटाई से घायल पिता-पुत्र को लोग जिला अस्पताल ले गए,जहां डॉक्टरों ने देखते ही वृद्ध पिता को मृत घोषित कर दिया। पीड़ित बेटे ने दूसरे पक्ष के लोगों पर मारपीट कर पिता की हत्या किए जाने का आरोप मढ़ा है। सूचना पर एसपी, एएसपी,सीओ और कोतवाल मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भेजवा दिया।      

   नौहट गांव निवासी जसवंत चौधरी पुत्र निर्मल चौधरी ने बताया कि वह वर्तमान प्रधान प्रमिला चौधरी पत्नी स्वर्गीय कौशल चौधरी के ड्राईवर हैं। उनके गांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत सरकारी जमीन में पानी की टंकी बन रही है। जिसके बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य भी शुरू हुआ है। ठेकेदार ने बाउंड्रीवाल के रास्ते में पड़ने वाले ग्राम समाज के पेड़ को कटवाया था। ठेकेदार ने उन्हीं पेड़ की जड़ भी कटवा कर रखवाया था। आरोप है कि गांव का एक युवक पेड़ की जड़ को उठा कर ले जा रहा था तो वह मना कर दिए। उसी वजह को लेकर आरोपी युवक ने अपने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि बचाव करने पहुंचे उसके 65 वर्षीय पिता निर्मल चौधरी को भी लोगों ने मारपीटा। पिटाई से घायल बाप-बेटे को लोग जिला अस्पताल ले गए,जहां देखते ही डॉक्टरों ने वृद्ध पिता निर्मल चौधरी को मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की मौत की सूचना पर जिला अस्पताल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर एसपी सत्यजीत गुप्ता, एएसपी सुशील कुमार सिंह,सीओ अजीत चौहान,कोतवाल सतीश सिंह मौके पर पहुंच गए। एएसपी ने पीड़ित परिजनों से घटना के बारे में पूछताछ की और कार्रवाई का आश्वासन दिया। कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाऊस भेजवा दिया गया है। वैसे अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शांति व्यवस्था के लिए सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। नौहट में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है।    

————————– 

  नौहट गांव में पेड़ की जड़ को ले जाने को लेकर शाम को दो पक्षों में विवाद हुआ। मारपीट की घटना में पिता-पुत्र घायल हो गए। घायलों को लोग जिला अस्पताल ले गए,जहां डॉक्टरों ने वृद्ध पिता को मृत घोषित कर दिया। पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।  

 सुशील कुमार सिंह,

        एएसपी

Previous articleडीएम ने वायरल वीडियो की एसडीएम-डीएओ से कराई जांच।     , जांच में सचिव प्रथम दृष्टया पाए गए दोषी
Next articleपोस्टमार्टम रिपोर्ट से उलझी वृद्ध निर्मल के मौत की गुत्थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here