विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन की दिलाई शपथ।

विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन की दिलाई शपथ।

-ब्लूमिंग बड्स स्कूल व सिटी पब्लिक स्कूल खलीलाबाद में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
-नियमों का पालन की सुरक्षित सफर करने की दी गई सलाह
-हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग पर दिया गया जोर

—————————————————————
संतकबीरनगर।

यातायात पुलिस ने सोमवार को ब्लूमिंग बड्स स्कूल व पब्लिक स्कूल खलीलाबाद में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। जिसके जरिए शिक्षकों और विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। इसके साथ ही नियमों के पालन के लिए विद्यार्थियों को शपथ दिलाई।
टीएसआई परमहंस ने कहा कि बढ़ते हादसों को रोकने लिए नियमों का पालन बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से यातायात जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति बस्ती के सदस्य प्रमोद ओझा के नेतृत्व में ब्लूमिंग बड्स स्कूल व पब्लिक स्कूल खलीलाबाद संतकबीरनगर में यातायात जागरूकता से संबंधित आयोजन किया गया। यातायात नियमों के पालन के लिए सभी को शपथ दिलाई गई। प्रमोद ओझा ने कहा कि हर साल होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े काफी चिंताजनक हैं। यह सड़क सुरक्षा का एक बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दा बनाता है। इसलिए, सड़क सुरक्षा का अभ्यास करने के लिए, माता-पिता को अपने बच्चों को यातायात नियमों के बारे में सिखाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए।
इस मौके पर यातायात जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूल के अध्यापकों की उपस्थिति में यातायात जागरूकता के नियमों के बारें में बताया। दो पहिया वाहन चलाते समय नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने की सीख दी गई। इसके साथ ही तीन सवारी न बैठने, बिना नम्बर प्लेट लगी वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड से न चलाने के बारे में बताया गया। अपील की गई कि वे अपने परिवार, रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान प्रधानाध्यापक शंभूनाथ पांडेय, अध्यापक अरुणेश त्रिपाठी, अनिल दत्त मिश्रा, रजनीकांत उपाध्याय, आदि शिक्षक व पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Previous articleकोर्ट के आदेश पर आठ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज।
Next articleसूर्या एकेडमी में होने वाले महाकुंभ के तैयारी को लेकर हुआ सूर्या ग्राउंड में पूर्वाभ्यास।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here