कोर्ट के आदेश पर आठ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज।
संतकबीरनगर। कोर्ट के आदेश पर महुली पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। बस्ती जिले के मुंडेरवा क्षेत्र के मनिकौरा के रहने वाली राजमती पत्नी प्रदीप का आरोप है कि उसकी बेटी बबिता को उसके पति व ससुराली प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि ससुराली उसकी बेटी को मारते-पीटते थे। 11 फरवरी 2024 गला दबाकर हत्या कर दी और वादिनी को कमरे में बंद करके उसकी पुत्री की लाश जला दिए। आरोप है कि वादिनी को भी मारा-पीटा और जानमाल की धमकी दिए। एसओ हरेश तिवारी ने बताया कि सुरजीत, रामहुजूर, सुनीता निवासी भीटी, मंजू निवासी दौलतपुर धनघटा,अंजू निवासी भाटपार खलीलाबाद, सरोज निवासी अम्मादेई महुली, रीता निवासी नजरौली धनघटा और बंसत निवासी भीटी महुली के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश करने, बंधक बनाने, मारने-पीटने, जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज किया गया।















