सूर्या एकेडमी में होने वाले महाकुंभ के तैयारी को लेकर हुआ सूर्या ग्राउंड में पूर्वाभ्यास।

सूर्या एकेडमी में होने वाले महाकुंभ के तैयारी को लेकर हुआ सूर्या ग्राउंड में पूर्वाभ्यास।

 

एकेडमी के प्रबंधक डॉ0 उदय चतुर्वेदी ने प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी के साथ पूर्व अभ्यास मैच का फीता काटकर किया उद्घाटन

संतकबीरनगर-सूर्या इन्टरनेशनल एकेडमी में छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सूर्या परिवार हमेशा तत्पर रहता है छात्र-छात्राओं को खेल के माध्यम में आगे बढ़ाने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिसंबर माह में तीन दिवसीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। खेल महाकुंभ को लेकर विद्यालय परिवार में आज से ही पूर्व अभ्यास का कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। पूर्व अभ्यास कार्यक्रम में पहुंचे विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी ने निदेशिका सविता चतुर्वेदी प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव के साथ फीता काटते हुए खेल महाकुंभ के पूर्व अभ्यास कार्यक्रम का उद्घाटन किया इस दौरान जहां सीनियर छात्र-छात्राओं में क्रिकेट मैच वॉलीबॉल सहित विभिन्न कार्यक्रम सम्मिलित होकर कार्यक्रम की तैयारी में जुटे रहे वही नौनिहाल बच्चों ने भी कार्यक्रम के माध्यम से अपने प्रतिभा का जौहर दिखाए। मीडिया से बातचीत विद्यालय के प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ खेल के माध्यम में भी आगे बढ़ाने के लिए विद्यालय परिवार हमेशा तत्पर रहता है 21 दिसंबर को खेल महाकुंभ का आयोजन होने वाला है जिसको लेकर विद्यालय परिवार अभी से ही जुटा हुआ छात्र-छात्राएं खेल के माध्यम में आगे इसको लेकर पूर्वा अभ्यास कार्यक्रम निरंतर चल रहा है.इस दौरान उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी,नितेश द्विवेदी,आशुतोष पाण्डेय,बबिता त्रिपाठी सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

Previous articleविद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन की दिलाई शपथ।
Next articleगोरखपुर-एसएसपी ने इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर सहित कुल सात लोगों को स्थान्तरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here