शादी का झांसा देकर युवती को भगा ले गया युवक।
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को गांव का युवक बहला फुसला कर भगा ले गया। पीड़ित पिता का आरोप है कि सात नवंबर 2024 को उसकी 17 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर गांव का युवक बहला फुसला कर भगा ले गया। आरोप है कि उसकी बेटी को भगाने में आरोपी युवक के मां-बाप ने भी सहयोग किया। बेटी की काफी तलाश की गई,लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी युवक और सहयोगी उसके मां-बाप के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।















