मारपीट में घायल युवक की ईलाज के दौरान मौत।
सहजनवा। गोरखपुर
गीडा थाना क्षेत्र के बनौडा निवासी मनोज सिंह पुत्र इंद्रेश सिंह की जिला अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई।शनिवार को गांव में लक्ष्मी पूजा के पंडाल में गांव के ही मारपीट हुई थी।जिसमे मनोज सिंह घायल हो गए थे।
सोमवार को मृतक के भाई प्रशांत सिंह ने गीडा थाने में तीन नामजद सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर हत्या और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।दिए गए तहरीर ने प्रशांत ने बताया है कि शनिवार को लगभग साढ़े 4 बजे, कुछ लोग लामबंद होकर ग्राम बनौडा में मेरे चक्की के सामने आए और मेरे भाई, मनोज सिंह, पुत्र स्वर्गीय इंद्रेश सिंह से जबरन पैसे छीनने का प्रयास किया। जब मेरे भाई ने इसका विरोध किया तो उक्त लोग, जिनमें विकास यादव पुत्र निकेश्वर यादव, विशाल यादव पुत्र निकेश्वर यादव, प्रिंस सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह, आलोक सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह और अन्य अज्ञात लोगों ने मिलकर लाठी-डंडों से उन पर बुरी तरह हमला कर दिया। इस हमले से मेरे भाई गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े और मेडिकल कालेज में ले जाते समय मौत हो गई। हमले के बाद, इन व्यक्तियों ने मुझे और मेरे परिवार को धमकी दी कि यदि हमने इस घटना की शिकायत पुलिस में की, तो वे हमें भी जान से मार देंगे।मृतक
दो भाई और तीन बहनों में सबसे बड़ा था,मृतक के दो बच्चे पुत्र उम्र 5 वर्ष,पुत्री उम्र 3 वर्ष है।
गीडा एसओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर चार नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रहा। उन्होंने बताया की मृतक गीडा थाने का हिस्ट्रीशीटर था,उसके ऊपर लूट, आर्म एक्ट सहीत मारपीट की घटनाओं का कई मुकदमा दर्ज है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह गीडा का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया पीएम रिपोर्ट आने के उपरांत विधि कार्रवाई की जाएगी















