दो दिवसी जोनल स्पोर्ट्स फेस्ट का हुआ आयोजन।

दो दिवसी जोनल स्पोर्ट्स फेस्ट का हुआ आयोजन।

 

सहजनवा।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी की ओर से दो दिवसीय जोनल स्पोर्ट्स फेस्ट का आयोजन गोरखपुर जोन मे किया गया।

 इस स्पोर्ट्स फेस्ट में अलग-अलग कॉलेजों और इंस्टिट्यूट्स के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और अपना दमखम दिखाया. इसमें वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल और शतरंज जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट गीडा गोरखपुर के छात्र -छात्राओं ने खो -खो एवं बास्केटबाल बालिका वर्ग प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान प्राप्त किया और पुरुष वर्ग मे रनर अप रहे। कबड्डी मे छात्राओं ने विजय हासिल किया और वॉलीबॉल मे रनर-अप रही, भाला फेक प्रतियोगिता मे दीपक यादव, आँचल वर्मा ने शॉटपुट और 200मीटर रेस, शृष्टि श्रीवास्तव ने 100 मीटर रेस, 800 मीटर रेस और भाला फेंक, और आकांक्षा उपाध्याय मे डिस्कस थ्रो मे सफलता प्राप्त किया हैं। टेबल टेनिस मे सिंगल और डबल वर्ग मे शशि शुक्ला और अनुष्का यादव ने प्रथम स्थान और बैडमिंटन प्रतियोगिता मे बालिका वर्ग मे साक्षी सिंह, अंजली कुमारी और साक्षी वर्मा ने सिंगल और डबल वर्ग मे सफलता प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया हैं। छात्रों की इस सफलता पर संस्थान के निदेशक डॉ एन के सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी छात्रों को बधाई दिया और भविष्य मे और बेहतर करने के लिए प्रेरित भी किया और साथ ही बताया कि जोनल स्तर पर सफल हुए ये सभी छात्र स्टेट लेवल मे प्रतिभाग करने के लिए 12और 13 नवंबर को श्रीराम स्वरुप कॉलेज लखनऊ जायेंगे।

 

 इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष नीरज मातनहेलिया, सचिव श्याम बिहारी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष निकुंज मातनहेलिया, संयुक्त सचिव अनुज अग्रवाल, निदेशक फार्मेसी डॉ पी डी पाण्डा,डाॅ नरेंद्र सिंह डाॅ आर एल श्रीवास्तव, संकायाध्यक्ष डॉ आर पी सिंह,डॉ ए आर त्रिपाठी, डॉ मनोज कुमार मिश्रा, कुलसचिव डॉ एस के पाण्डेय,उपकुलसचिव के एन प्रसाद, टीम मैनेजर ए के सिन्हा सहित संस्थान के सभी शिक्षकों ने सभी विजयी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामना दिया।

Previous articleसहजनवा पहले दिन एक किसान से हुई 24 कुंतल धान खरीद।
Next articleमारपीट में घायल युवक की ईलाज के दौरान मौत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here