सहजनवा पहले दिन एक किसान से हुई 24 कुंतल धान खरीद।
सहजनवा।
सहजनवा तहसील अंतर्गत नवीन कृषि उपज मंडी हॉट शाखा धान क्रय केंद्र पर एक किसान से पहले दिन सोमवार धान खरीद का शुभारंभ हुआ।
बता दे की सहजनवा तहसील क्षेत्र में किसानो की उपज उनकी धन खरीद के लिए कुल 22 धान क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। सहजनवा तहसील के सहजनवा, पाली, पिपरौली ब्लाक अंतर्गत हार्ट शाखा के 10 और अन्य धान खरीद संस्थाओं के 12 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। ताकि किसानों को उनकी उपज धान का सरकारी खरीद रेट का लाभ मिल सके सहजनवा स्थित नवीन कृषि उपज मंडी में हॉट शाखा धान क्रय केंद्र प्रथम व द्वितीय पर एक किसान से 24 कुंतल धान की खरीद हुई।केन्द्र प्रभारी ने धान बेचने पहुचें किसान का पहले स्वागत किया गया। पानी पिलाकर माला पहनाया गया। किसान गोपाल शुक्ला मुण्डा कोड़रा ने 24 कुंतल धान का क्रय किया। केन्द्र प्रभारी ने बताया पहले दिन के कारण खरीद कम हुई है।किसान पंजीकरण करा रहे है। धान खरीद में भी तेजी आएगी
इस मौके क्षेत्रीय विपणन अधिकारी रंजन सिंह,एमआई निधि यादव, पवन सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।















