ईओ ने किया नगर क्षेत्र के छठ घाटों निरीक्षण।

ईओ ने किया नगर क्षेत्र के छठ घाटों निरीक्षण।

मातहत कर्मयों को दिया जरूरी दिशा निर्देश 

सहजनवा। गोरखपुर 

सहजनवा तहसील क्षेत्र में लोक आस्था के महा पर्व छठ पूजा की तैयारी जोरों पर हो रही है। छठ पूजा पर तालाब,पोखरे व नदीयों के घाटों को साफ सफाई कर सुरक्षित बनाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को नगर पंचायत सहजनवा के ईओ सूर्यकांत ने घाटों का निरीक्षण किया जिम्मेदारों को आवश्यक निर्देश दिए

 

 सहजनवा ईओ सूर्यकांत ने नगर पंचायत सहजनवा के गाहासाड राप्ती नदी , काली मंदिर पोखरा, समय माता स्थल पोखरा, थाने के पीछे वाले पोखरा, पर पहुंचकर वहां की साफ सफाई व्यवस्था,घाटो पर पहुंचने वाले रास्ते को, बिजली व्यवस्था, पानी पीने की व्यवस्था रंगा पुताई की व्यवस्था जायजा लिया नगर पंचायत कर्मचारियों को सुदृढ़ व्यवस्था करने का आवश्यक निर्देश भी दिए ईओ ने कहा कि किसी भी कर्मचारियों के लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा सभी घाटों पर कर्मचारी अपना कार्य ईमानदारी से करें जिससे वर्ती को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना घाटों पर ना करना करना पड़े 

 

बता दे की मंगलवार को नहाय खाय शुरू हो रहा है महापर्व पर्व में छठी मैया का महिलाएं व्रत रहेगी।इस पर्व में घाटों पर महिलाएं पानी में खङे होकर सूर्य देवता को अर्घ्य देगी। व्रतीयों को दिक्कत ना हो नगर पंचायत सफाई कर्मी घाटों पर साफ सफाईकर रहे॔ है। नदीयों के घाटों का सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतेजाम किया जा रहा है। 

 

इस दौरान नगर पंचायत कर्मचारी राजनाथ यादव, अखिलेंद्र, लक्ष्मण, अधीश गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

Previous articleडीएम ने रुद्रपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरौना में स्थित छठ घाट का किया निरीक्षण.
Next articleसहजनवा पहले दिन एक किसान से हुई 24 कुंतल धान खरीद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here