धनतेरस पर्व पर डीएम और एसएसपी ने पैदल गश्त करके सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
कोतवाली सर्कल के नखास, रेती चौक घंटाघर पांडेहाता में किया पैदल गश्त
गोरखपुर । शासन के निर्देश पर कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश व एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी कोतवाली थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह राजघाट थाना प्रभारी नित्यानंद पांडे उपनिरीक्षक अरविंद राय, उपनिरीक्षक सुशील कुमार उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव समेत अन्य पुलिस कर्मियों के साथ अधिकारियों ने पैदल गश्त करके आम जनमानस के बीच सुरक्षा का एहसास कराया गया। पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों से सुरक्षा से संबंधित जानकारी ली गई उनसे अनुरोध किया गया कि प्रतिष्ठा के आगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए संदिग्धों पर निगाह रखें अगर किसी पर संदेह होता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को सूचना दें, पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी सड़क पर पुलिस की आमद से कारोबारी में सुरक्षा का भाव जागृत हुआ कि पुलिस उनकी सुरक्षा में तत्पर है। धनतेरस का आज पर्व है और बाजार में भीड़भाड़ भी ऐसे में चोर उचक्के इसका फायदा उठाकर चोरी जैसी अप्रिय घटना कर सकते हैं लेकिन पुलिस की मुस्तादी से ऐसे अराजक तत्व कुछ भी करने से पहले लाख बार सोचेंगे।















