50 एकड़ भूमि में बनेगा जजेज कालोनी, प्रभावित किसानों ने जताई सहमति।

50 एकड़ भूमि में बनेगा जजेज कालोनी, प्रभावित किसानों ने जताई सहमति।

 

संतकबीरनगर । जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में जनपद संतकबीर नगर मे न्यायिक अधिकारियों/कर्मचारियों के आवास के लिए चिन्हित ग्राम बनकटिया व मदराडीह की प्रभावित भूमि को शासनादेश दिनांक 19-3-2015 में दी गई व्यवस्था के अनुसार क्रय करने हेतु जिलास्तरीय दर निर्धारण समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रभावित ग्रामों के भू-स्वामी उपस्थित रहे। जिला स्तरीय दर निर्धारण समिति में ग्राम बनकटिया में स्थित कुल 10.25 हेक्टेयर एवं ग्राम मदरा डीह में 9.5 हेक्टेयर कुल 19.75 हेक्टेयर के क्रय के लिए शासनादेश के अनुसार निर्धारित दर पर सहमति बनी।

उक्त सहमति से उच्च स्तर से अनुमोदन कराने के उपरांत बैनामे के आधार पर भूमि क्रय करने की कार्रवाई नवंबर माह के अंत तक शुरू कर दी जाएगी।

जिलाधिकारी द्वारा भूमि तथा उसकी परिसंपत्तियों से संबंधित समस्त सूचनाओं के संकलन के लिए क्षेत्रीय राजस्व कर्मियों को शीघ्र ही कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है।

Previous articleदीयो की रोशनी से जगमग हुआ स्पोर्ट्स स्टेडियम।
Next articleधनतेरस पर्व पर डीएम और एसएसपी ने पैदल गश्त करके सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here