31 अक्टूबर 1 नवंबर 2024 को दीपावली का रहेगा अवकाश

31 अक्टूबर 1 नवंबर 2024 को दीपावली का रहेगा अवकाश

 

9 नवंबर को सामान्य कार्य दिवस की भांति खुलेंगे कार्यालय

गोरखपुर। दीपावली का त्यौहार 31 अक्टूबर 1 नवंबर उत्तर प्रदेश में मनाया जा रहा जिसके कारण 31 अक्टूबर और 1 नवंबर दोनों दिन समस्त कार्यालयो एवं विद्यालयो में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। शासन द्वारा पत्र जारी कर बताया गया कि 31 अक्टूबर 2024 को दीपावली के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया है।

लेकिन उत्तर प्रदेश में दीपावली का पर्व 31 अक्टूबर 2024 के साथ-साथ 01 नवंबर 2024 (दिन शुक्रवार) को भी मनाया जा रहा है। ऐसी स्थिति में शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरान्त 01 नवंबर 2024 (दिन शुक्रवार) को भी दीपावली का सार्वजनिक अवकाश निगोशिएबुल इन्स्ट्रुमेन्ट एक्ट 1881 के अधीन घोषित किया गया है।दीपावली का सार्वजनिक अवकाश 01 नवंबर 2024 को इस शर्त के अधीन घोषित किया जाता है कि 09 नवंबर 2024 (दिन शनिवार) को शासकीय कार्यालय सामान्य कार्य दिवस की भाँति खुले रहेंगे।

Previous articleधनतेरस पर्व पर डीएम और एसएसपी ने पैदल गश्त करके सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
Next articleवनटांगिया गांव में सीएम योगी की दीपावली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here