दशहरा को लेकर अलर्ट प्रशासन, डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था अमहट घाट पर विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

दशहरा को लेकर अलर्ट प्रशासन, डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

अमहट घाट पर विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

बस्ती। दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शनिवार को कोतवाली और पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने रामलीला स्थलों, पूजा पंडालों, प्रमुख मार्गों और चौराहों का निरीक्षण करने के साथ प्रतिमा विसर्जन स्थल अमहट घाट की व्यवस्थाएं भी परखीं।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, बिजली, सफाई और अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता की जानकारी ली गई। अमहट घाट पर पहुंच मार्ग, पार्किंग, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और जल सुरक्षा के इंतजामों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने विसर्जन के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने, भीड़ को नियंत्रित करने और घाट पर साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जल पुलिस और अग्निशमन विभाग को भी सतर्क रहने को कहा गया।

डीएम ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था और अफवाह को गंभीरता से लिया जाएगा। एसपी ने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों और विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। यातायात सुचारु रखने के साथ आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए गए।

दोनों अधिकारियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और रामलीला समितियों से संवाद कर पर्व को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। विसर्जन के बाद अमहट घाट पर सफाई अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत, क्षेत्राधिकारी यातायात, कोतवाली और पुरानी बस्ती के प्रभारी निरीक्षक, लालगंज के प्रभारी निरीक्षक, एसपी के पीआरओ सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous articleदशहरा, मिशन शक्ति और सड़क सुरक्षा पर सीएम सख्त त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, महिलाओं की सुरक्षा और हाईवे पर हादसे रोकने के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here