डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं
थाना समाधान दिवस में शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश, लापरवाही पर दी चेतावनी
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी अनुज मलिक और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शनिवार को कोतवाली खलीलाबाद में आयोजित थाना समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को शिकायतों का मौके पर सत्यापन कर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डीएम और एसपी ने कहा कि राजस्व और पुलिस से संबंधित शिकायतों का निस्तारण आपसी समन्वय से किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शिकायत पंजिका का निरीक्षण कर निस्तारित मामलों की जानकारी ली और शिकायतकर्ताओं से फीडबैक भी प्राप्त किया।
इस दौरान कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दुबे सहित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।















