चार माह पहले मनोहर की हुई थी शादी और चली गई जान।

चार माह पहले मनोहर की हुई थी शादी और चली गई जान।

 

-दस दिन पूर्व ही बहन की सगाई कार्यक्रम में शामिल होने मुंबई से आया था गांव

-पोस्टमार्टम हाऊस पर सिसक रही थी बूढ़ी मां,सांत्वना दे रही थी भाजपा नेत्री

-पुलिस ने शव का काराया पोस्टमार्टम,रिपोर्ट से पता चलेगा मौत का राज 

————————————————————— 

संतकबीरनगर।

 

बखिरा क्षेत्र के कुसम्हा के रहने वाले मनोहर की हुई मौत से परिजन गमगीन थे। पोस्टमार्टम हाउस आई पीड़ित बूढ़ी मां विंद्रावती बिलख रही थी। वृद्धा को उसी गांव की रहने वाली भाजपा नेत्री सपना पांडेय सांत्वना दे रही थी। गांव के लोग भी समझा रहे थे। रो-रो कर मां यही कह रही थी कि अभी चार माह पहले ही बेटे मनोहर की शादी हुई थी और बहू रिमझिम का सुहाग उजड़ गया। 

  पीड़ित मां विंद्रावती ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। जिसमें बड़ा मनोहर था। जबकि छोटा बेटा बुद्धिलाल है। इसके अलावा चार बेटियां हैं। जिसमें से दो की बेहद गरीबी में किसी तरह से शादी कर पाई है। बेटा मनोहर की भी शादी चार महीने पहले हुई थी। बेटा मुंबई में टाईल्स मिस्त्री था। दस दिन पहले ही मुंबई से घर आया था। तीसरे नंबर की बेटी की शादी सिद्धार्थनगर जिले के बांसी क्षेत्र में तय हुई है। बेटी की दिखाई का रस्म सोमवार को हुआ था। उसी वजह से बेटा घर आया था। शुक्रवार को ही बेटे को मुंबई वापस जाना था। उसी दिन बेटे की मौत हो गई। रोते हुए मां ने बताया कि बेटा बीयर पीए था। धान की कटाई करने बेटा गया था। वापस लौटा तो पेट में दर्द और उल्टी शुरू हुई। बेटे को लेकर लोग सीएचसी मेंहदावल गए, जहां देखते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित वृद्धा ने बताया कि उसके पति अनिरुद्ध सिंहाड़ा बेचने का कार्य करते हैं। सिर्फ दस मंडी खेत है और प्रधानमंत्री आवास मिला था। उसी से घर बना है। बेहद गरीबी में परिवार जीवन यापन कर रहा है। ईश्वर से उसके कमाऊ बेटे को छीन कर परिवार पर दुखों का पहाड़ ढकेल दिया। एसओ श्याम मोहन ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चलेगा।

Previous articleमामले आए 64 और निस्तारित हुए सिर्फ चार।
Next articleमसाज सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here