मसाज सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा।
-दोनों मसाज सेंटरों से दस युवतियां और सात युवक पकड़े गए
-मोबाइलों के अलावा आपत्तिजनक सामग्री बरामद
-नेपाल, वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया और संतकबीरनगर की रहने वाली हैं युवतियां
-संतकबीरनगर और गोरखपुर के निवासी हैं पकड़े गए युवक
-दोनों मसाज सेंटरों के मालिक समेत 22 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
—————————————————————-
गोरखपुर। संतकबीरनगर
खलीलाबाद शहर में मसाज की आड़ में दो मसाज सेंटरों पर जिस्म फरोशी का धंधा चल रहा था। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त छापेमारी में दोनों सेंटरों से दस युवतियां और सात युवकों को गिरफ्तार किया गया। पकड़ी गई युवतियों में नेपाल, वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया और संतकबीरनगर की रहने वाली है। जबकि युवक गोरखपुर और संतकबीरनगर के निवासी हैं। पुलिस ने इस मामले में दोनों सेंटरों के मालिक, मैनेजर समेत 22 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।
कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि नेदुला चौराहे के रोमानिया मसाज सेंटर पर छापा मारा गया। यहां सबसे पहले मसाज सेंटर के मैनेजर अजय निवासी अशरफाबाद कोतवाली खलीलाबाद को पकड़ा गया। पूछताछ में पकड़े गए अजय ने बताया कि उसका सहयोगी मैनेजर सचिन निवासी कटका सहजनवा गोरखपुर के हैं। वे दोनों मसाज सेंटर के मालिकगण परशुराम गौड़ निवासी रामजानकीनगर शाहपुर गोरखपुर, दीनदयाल गौड़ निवासी खजनी गोरखपुर, कृष्णा गौड़ निवासी दारो, गोरखपुर व दिव्य प्रकाश निवासी पॉवर हाउस ऑफिसर कॉलोनी कैंट गोरखपुर के अंडर में नौकरी करते हैं। उन्हीं लोगों के निर्देश पर मसाज सेंटर में महिलाओं और लड़कियों को रखकर देह व्यापार का धंधा करते हैं। जिससे अधिक लाभ होता है। ग्राहक से प्राप्त आधी रकम को महिलाओं को दे दिया जाता है। बाद में काउंटर पर मौजूद सहयोगी मैनेजर सचिन को पकड़ा गया। दोनों के साथ अंदर अलग-अलग कमरों में तलाशी ली गई तो सात महिला और चार युवक आपत्तिजनक हाल में पकड़े गए। पूछताछ में पकड़े गए युवकों की पहचान गोलू कुमार, धीरज कुमार निवासी कोल्हुआ लकड़ा कोतवाली खलीलाबाद, रुद्र राय निवासी रामनगर पीपीगंज गोरखपुर, प्रद्युम्न निवासी डीघा कोतवाली खलीलाबाद के रूप में पहचान हुई। जबकि पकड़ी गई सात महिलाओं में एक महिला महुली क्षेत्र की, दूसरी गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र की, तीसरी गोरखपुर के गीडा क्षेत्र की, चौथी वाराणसी की, पांचवी नेपाल की, छठवीं गोरखपुर के चिलुआताल क्षेत्र की और सातवीं महिला देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र की रहने वाली है।
इसी तरह मड़या में संचालित हैवेन बॉडी मसाज सेंटर पर छापा मार कर मैनेजर महबूब अली निवासी शेरपुर मगहर कोतवाली खलीलाबाद को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि मसाज सेंटर के मालिक मोहन नायक निवासी गोरखल खलीलाबाद है, जो मौके पर मौजूद नहीं है। अंदर कमरे में तलाशी ली गई तो तीन महिलाएं सज धज कर बैठी हुईं मिली। पूछताछ में मैनेजर महबूब अली ने बताया कि मसाज सेंटर के मालिक मोहन नायक की सहमति से मसाज सेंटर की आंड़ में वैश्यावृत्ति का धंधा इन महिलाओं के जरिए किया जाता है। ग्राहकों से मोटी रकम ली जाती है। नेदुला मसाज सेंटर पर छापा मारने की सूचना पर ग्राहकों को भगा दिया गया। पूछताछ में एक युवती धनघटा क्षेत्र की, दूसरी युवती बखिरा क्षेत्र की और तीसरी युवती गोरखपुर जिले के बड़हलगंज क्षेत्र की रहने वाली निकली। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ में पकड़ी गई महिलाओं और युवतियों ने बताया कि उन लोगों द्वारा जीविकोपार्जन के लिए मसाज के साथ-साथ वैश्यावृत्ति भी की जाती है। जिससे अच्छी कमाई हो जाती है। जो भी रुपये मिलते हैं, उसमें से आधा मसाज सेंटर के मालिक लेते हैं और आधी रकम उन्हें मिलती है। कोतवाल ने बताया कि दोनों मसाज सेंटरों के मालिक, मैनेजर समेत 22 लोगों के खिलाफ अनैतिक व्यपापार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।















