आगामी त्यौहार के दृष्टिगत रखते हुए एडीजी जोन व डीआईजी रेंज में कुशीनगर क्षेत्र में किया पैदल गस्त।

आगामी त्यौहार के दृष्टिगत रखते हुए एडीजी जोन व डीआईजी रेंज में कुशीनगर क्षेत्र में किया पैदल गस्त।

राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक करके त्यौहार को सकुशल संपन्न करने के लिए बनाई गई रणनीति

गोरखपुर । शासन के निर्देश पर आगामी त्यौहार धनतेरस दीपावली व छठ पर्व को सकुशल संपन्न करने के लिए एडीजी जोन डॉ के एस प्रताप कुमार डीआईजी आनंद कुलकर्णी ने जनपद कुशीनगर का दौरा किया गया इस दौरान कुशीनगर के एसपी समेत अन्य राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारी के साथ गोष्टी करके आगामी त्यौहार धनतेरस दीपावली व छठ पूजा को संपन्न कराने के लिए बैठक की गई। बैठक के दौरान एडीजी जोन डॉ. के एस प्रताप ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं आपसी सौहार्द के साथ संपन्न कराया जाए । कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाए ,कुशीनगर दौरे के दौरान एडीजी जोन व डीआईजी ने एसपी कुशीनगर के साथ थाना कोतवाली पडरौना आदि क्षेत्रों में पैदल गस्त करके आम जनमानस के बीच सुरक्षा का एहसास कराया गया । पैदल गस्त के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों से मुलाकात करके सुरक्षा संबंधित जानकारी ली गई दुकानदारों से अपील किया गया कि वह अपने प्रतिष्ठान के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरा जरूर लगाए त्यौहार का समय चल रहा है और बाजार में भीड़भाड़ हो रही है ऐसे में संदिग्ध व्यक्ति भीड़ में घुसकर चोरी जैसी अप्रिय घटना को अंजाम देते हैं ऐसे लोगों को सीसीटीवी कैमरे की मदद से चिन्हित करके कड़ी कार्रवाई करने में आसानी होगी त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाये कोई नई परंपरा की शुरुआत ना करें।

Previous articleएसपी ट्रैफिक ने पैदल गश्त के दौरान 787 वाहनों का एमबी एक्ट में किया गया चालान।
Next articleएसओ ने व्यापारियों के साथ बैठक कर दिया निर्देश।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here